Bharat Express DD Free Dish

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के समस्तीपुर पहुंचे एक युवक ने अपने सोते हुए पिता की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. जानें कैसे सच सामने आया?

bihar-man-inspired-by-drishyam-3-murders-father-arrested

बॉलीवुड की क्राइम थ्रिलर फिल्मों का असर किस हद तक खतरनाक हो सकता है, इसकी एक बानगी बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 3’ से प्रेरित होकर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोपी बेटे ने पकड़े जाने से बचने के लिए कई पैंतरे अपनाए, लेकिन उसकी एक छोटी सी गलती ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

सूरत से समस्तीपुर तक का खूनी सफर

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 50 वर्षीय रघुवीर साहनी समस्तीपुर जिले के दारवा गांव के रहने वाले थे. उनका अपने 26 वर्षीय बेटे शिव शंकर से पारिवारिक और जमीन के विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था. शिव शंकर सूरत में रहकर काम करता था. सूरत में ही फिल्म ‘दृश्यम 3’ देखने के बाद उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाई.

योजना के तहत उसने यात्रा शुरू करने से पहले अपना मोबाइल फोन पूरी तरह से बंद कर दिया ताकि कोई डिजिटल सुराग न छूट सके. वह ट्रेन और ऑटो के जरिए अपने गांव पहुंचा और रात के वक्त घर के पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ. घर के बाहर सो रहे अपने पिता रघुवीर साहनी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसने उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

एक फोन कॉल ने खोल दी पूरी पोल

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस सूरत की तरफ लौटने लगा. पाटोड़ी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही उसने अपनी गलती दोहरा दी और फोन ऑन करके अपनी पत्नी से बात की, जिसके बाद उसने फिर फोन बंद कर दिया. पुलिस पहले ही इस बात से संशय में थी कि आरोपी ने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया.

ये भी पढ़ें: ‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर पुलिस को पाटोड़ी स्टेशन के पास की लोकेशन और पत्नी से हुई बातचीत का सुराग मिल गया. पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और सूरत पहुंचकर आरोपी शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित होकर हत्या की बात कबूल कर ली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read