Bihar News: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होना है. हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन सियासी गलियारों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष क बीच हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच बिहार बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.
वीडियो में क्या है?
बीजेपी ने तबेला टाइम्स के नाम से एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में बताया गया है,
“तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. तेजस्वी ने फिर से कहा है कि वे फिर से 9वीं में एडमिशन लेकर विरोधियों को करारा जवाब देंगे. दरअसल तेजस्वी बार-बार 9वीं फेल कहे जाने से काफी डिप्रेशन में चल रहे हैं. जिसके बाद उनको ये फैसला लेना पड़ा. फिलहाल चरवाहा विद्यालय में तेजस्वी यादव के एडमिशन की जोरो शोरो से तैयारी चल रही है.”
तबेला टाइम्स में बिग ब्रेकिंग न्यूज…
तेजस्वी ने ली नौवीं कक्षा में एडमिशन!#Felaswi #laluKelaal #TabelaTimes pic.twitter.com/t4UwkhdjxZ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 25, 2025
भोजपुरी भाषा में कांग्रेस भी जारी कर चुका है वीडियो
कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक बिहार की भोजपुरी भाषा में वीडियो भी जारी किया है जिसमें गाने के जरिए बीजेपी और चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए हैं. वीडियो में कहा गया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेला, रोजगार पे डाला ताला, वोट पे डाका डाला. कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम दो जगह वोटर लिस्ट में है, जिसका जिक्र इस गाने में भी किया गया है. साथ ही उनका कहना है कि कई मृतक लोगों का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है.
Full Song : वोटवा चोर लगेगा…
.
.
.
.
.
.
.
.
.#VoterAdhikarYatra #VoteChori #VoteChor #trendingnow #trendingsong #Bihar pic.twitter.com/AvLp3hBWaX— Bihar Congress (@INCBihar) August 16, 2025
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



