Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: PM Modi की मां पर टिप्पणी से बिहार में सियासी तूफान, बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और उनकी दिवंगत मां पर दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. बीजेपी और एनडीए सहयोगी दलों ने इस मुद्दे पर 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का ऐलान किया है. इस दौरान आपातकालीन सेवाएं और रेल का परिचालन सामान्य रहेंगे.

कौन करेगा बंद का नेतृत्व?

इस बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा करेगी जो पहली बार किसी बड़े राजनीतिक आंदोलन की अगुवाई कर रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि बंद का उद्देश्य जनता को असुविधा पहुंचाना नहीं बल्कि विपक्ष के व्यवहार के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराना है.

दिलीप जायसवाल की अपील

दरभंगा की रैली में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों को बीजेपी ने देश की हर मां का अपमान बताया है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि माताओं को देवतुल्य माना जाता है और उनका अपमान असहनीय है. उन्होंने जनता से बंद में शामिल होकर कांग्रेस-राजद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-GST दरों में कटौती, आम जनता को राहत, जानें पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष की मानसिकता पर सवाल उठाए जबकि विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस-राजद नेताओं को देश का सबसे बड़ा अपमान करने वाला बेटा कहा और उनसे माफी की मांग की. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने भी इसे विपक्ष की दुर्भावनापूर्ण सोच बताया और भरोसा जताया कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read