Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है और अब वोटर वेरिफिकेशन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. पहले RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर दो EPIC नंबर होने का आरोप लगा था अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) भी इसी घेरे में आ गए हैं. RJD और कांग्रेस दोनों ने दावा किया है कि विजय सिन्हा के पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के EPIC नंबर हैं.
तेजस्वी यादव का आरोप
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया है कि विजय सिन्हा के एक EPIC कार्ड में उम्र 57 साल है जबकि दूसरे में 60 साल है. उन्होंने कहा कि ये जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट और वोटर लिस्ट में भी मौजूद है. वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया फर्जी है या फिर उपमुख्यमंत्री खुद फ्रॉड कर रहे हैं.
विजय सिन्हा पर बरसे तेजस्वी
RJD ने सोशल मीडिया पर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) के दोनों EPIC नंबर भी जारी किए हैं. एक लखीसराय का है जिसका EPIC नंबर IAF39393370 है और दूसरा पटना के बांकीपुर का है जिसका EPIC नंबर AFS0853341 है. तेजस्वी यादव ने यह भी पूछा,
“क्या अब चुनाव आयोग या जिला प्रशासन उन्हें नोटिस भेजेगा और कोई कार्रवाई करेगा.”
https://twitter.com/ANI/status/1954410691265204654
कांग्रेस ने भी आड़ो हाथ लिया
कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उपमुख्यमंत्री ने दोनों जगह SIR फॉर्म भरा है और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है. जो चुनावी नियमों के खिलाफ है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले.”
सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले !
–साहब दो जगह के मतदाता हैं – लखीसराय और बांकीपुर, पटना
– साहब ने दोनों जगह SIR फॉर्म भी भरा है ।
– दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है।महत्पूर्ण सवाल है कि यह कैसे हुआ ?
–क्या वे पिछले चुनावों में दोनों जगह वोट दे… pic.twitter.com/HbAMaRSev2
— Bihar Congress (@INCBihar) August 9, 2025
कांग्रेस ने कई सवाल उठाए
पहला प्रश्न
क्या विजय सिन्हा ने दोनों जगह वोट डाला? दूसरा
दूसरा प्रश्न
चुनाव आयोग ने उन्हें दो मताधिकार कैसे दिए?
तीसरा प्रश्न
नियमों के खिलाफ जाकर दो जगह से SIR फॉर्म क्यों भरा?
चौथा प्रश्न
क्या चुनाव आयोग के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?
विजय सिन्हा ने दी सफाई
तेजस्वी यादव और कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सफाई दी है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मेरा नाम दो जगहों पर मतदाता सूची में जरूर है, लेकिन एक जगह से नाम हटाने के लिए मैंने आवेदन कर दिया है.अभी वोटर लिस्ट की अंतिम सूची नहीं आई है, जैसे ही वह अपडेट होगी सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.
#WATCH | Patna, Bihar: On RJD leader Tejashwi Yadav's allegations against him, Bihar's Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha says, "Earlier, my entire family's name was listed in Patna. In April 2024, I applied to add my name to the Lakhisarai Assembly. I also filled out a form… https://t.co/RTXpks8GG5 pic.twitter.com/CENx9Q56fF
— ANI (@ANI) August 10, 2025
इसे भी पढ़ें-वोट चोरी पर Rahul Gandhi के आरोपों से गरमाई सियासत, चुनाव आयोग की शपथ पत्र मांग पर विपक्ष का तीखा पलटवार
इस पूरे विवाद ने बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को और भी गर्म कर दिया है. अब सबकी नजर चुनाव आयोग की ओर टिकी हुई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

