Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुरू, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत जहानाबाद से कर दी है.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत जहानाबाद से कर दी है. यह यात्रा 16 से 20 सितंबर तक चलेगी और इसका समापन वैशाली जिले में होगा जो तेजस्वी का खुद का निर्वाचन क्षेत्र भी है. इस यात्रा के जरिए तेजस्वी राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे जिसमें नालंदा, बेगूसराय, पटना, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और समस्तीपुर शामिल हैं.

लोगों से यात्रा में जुड़ने की अपील

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इस यात्रा में जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ उनके लिए नहीं है बल्कि बिहार के युवाओं, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों की बात करने के लिए है. उनका फोकस रोजगार, महिला सुरक्षा और राज्य की समृद्धि पर रहेगा.

तेज प्रताप यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव?

वैशाली जिले में महुआ विधानसभा सीट भी आती है जहां से पहले उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव विधायक थे तेज प्रताप ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद फिर से इस सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है.

यात्रा को लेकर सियासी हलचल तेज

इस यात्रा को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है. NDA के सूत्रों का दावा है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से परहेज किया जिससे तेजस्वी नाराज हुए और अब ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं.

क्या है यात्रा का मकसद?

राज्यसभा सांसद संजय यादव ने बताया कि वोटर अधिकार यात्रा का मकसद मतदाता सूची में गड़बड़ी को उजागर करना था जबकि बिहार अधिकार यात्रा तेजस्वी यादव के लिए जनता से सीधे जुड़ने का एक और मौका है. उनका कहना है कि तेजस्वी की सबसे बड़ी ताकत जनता से जुड़ाव है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital