Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में ‘तू-तू, मैं-मैं’, नीतीश कुमार बने रहे दर्शक

Bihar News: बिहार में विधानसभा का मानसून सत्र जारी है लेकिन पहले दिन ही NDA विधायक दल की बैठक में हंगामा हो गया.

Bihar News: एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में 'तू-तू, मैं-मैं', नीतीश कुमार बने रहे दर्शक - भारत एक्सप्रेस

Bihar Assembly Monsoon Session, Vijay Sinha, Ashok Choudhary, NDA meeting clash, BJP MLAs ignored, inauguration dispute, Prahlad Yadav ticket issue, Nitish Kumar, NDA alliance tension.

Bihar News: बिहार में विधानसभा (Assembly) का मानसून सत्र (Monsoon Session) जारी है. लेकिन पहले दिन ही NDA विधायक दल की बैठक में हंगामा हो गया. यह हंगामा किसी छोटे स्तर के नेता नहीं बल्कि डिप्टी मुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) और मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) में हुआ. NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे लेकिन वो सिर्फ मूक दर्शक ही बने रहे. साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शांत बैठे रहे.

‘तू-तू, मैं-मैं’ क्यों ?

विजय सिन्हा मंत्री अशोक चौधरी से नाराज थे. उनका कहना था कि मंत्री अशोक चौधरी जिले-जिले घूमकर अपने डिपार्मेंट की योजनाओं का उद्धाघटन और शिलान्यास कर रहे हैं. परन्तु उसमें भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को बुला ही नहीं रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि NDA में बीजेपी के अलावा दूसरे समर्थित विधायकों को भी उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में नहीं बुलाया जा रहा है. गठबंधन का धर्म केवल भारतीय जनता पार्टी ही निभा रही है.

विधायक प्रहलाद यादव का मुद्दा

विजय सिन्हा की नाराजगी की पटकथा बहुत पहले ही लिख दी गई थी. बता दें, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में हुए मटन पार्टी के समय ही सब कुछ तय हो गया था. सूर्यगढ़ा में हुए सभा में एक ही मंच पर ललन सिंह और अशोक चौधरी दोनों मौजूद थे. वहीं पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एलान कर दिया कि विधानसभा चुनाव में यहां से विधायक प्रहलाद यादव को टिकट नहीं दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े-  Haryana Earthquake: सुबह 6 बजे हरियाणा में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर रही 3.2 तीव्रता

कौन हैं प्रहलाद यादव ?

प्रहलाद यादव को नीतीश कुमार का हनुमान कहना गलत नहीं होगा. ऐसा क्यूं? ये भी बताते हैं. विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान प्रहलाद यादव RJD का साथ छोड़कर उन्होंने NDA के पक्ष में वोट किया था. इसका श्रेय किसी व्यक्ति को जाता है तो वह हैं विजय सिन्हा. क्योंकि विजय सिन्हा ने ही प्रहलाद यादव को NDA में लाया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read