देश

विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम! NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश

Bihar Political Crisis Update: बिहार में पिछले 4 दिनों से चल रही सियासी उठापटक आज शाम 5 बजे खत्म हो जाएगी. जब नीतीश कुमार रिकाॅर्ड 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार 537 दिनों के बाद ही महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा और भाजपा विधायकों के समर्थन वाला पत्र भी दे दिया. ऐसे में आज शाम 5 बजे शपथ लेने जा रही एनडीए की नई सरकार का स्वरूप भी सामने आ गया है.

जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश के साथ भाजपा के दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. सूत्रों की मानें तो विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम बनेंगे. विजय सिन्हा भूमिहार समाज से और सम्राट चौधरी कोइरी समाज से आते हैं. बता दें कि बिहार में ओबीसी वोट बैंक में यादव के बाद सबसे ज्यादा संख्या बल कुर्मी और कोइरी समुदाय का है.

यह भी पढ़ेंः Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- 26 जनवरी की परेड महिला सशक्तिकरण का अद्भुत नमूना

रोहिणी ने रिट्वीट किया लालू का पोस्ट

महागठबंधन से अलग होने के बाद राजद नेताओं के नीतीश कुमार पर हमले लगातार जारी है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को गिरगिट कुमार और सांप की संज्ञा दी है. उन्होंने लालू यादव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि उसके साथ रहना बेकार है जिसका विचारधारा गिरगिट कुमार है. नीतीश सांप है, जैसे सांप केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में सांप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है. उन्होंने लोगों से पूछा किसी को शक? बता दें कि ये ट्वीट लालू यादव ने सात साल पहले किया था, बेटी रोहिणी आचार्य ने आज इसे पुनः रिट्वीट किया है.

तेजप्रताप ने भी जमकर निकाली भड़ास

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब भाव न जागा भावों में उस भावों को कोई भाव नहीं, ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में, कहां रखी है भाव तेरी जिनका ख्याल तेरी भावों में बस सत्ता का ख्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ. वहीं रोहिणी ने लालू यादव के ट्वीट को रिट्वीट करने के अलावा एक और ट्वीट किया है. कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंप नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, बोले- मुझे काम करने से रोका जा रहा था

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago