Urdu Conclave 2026

बिहार का खट्टा-मीठा ‘सियासी फल’! इधर तेजस्वी की ताजपोशी, उधर RJD नेता पहुंच गए जेल

Bihar Politics: शनिवार को बिहार में हुई महागठबंधन की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो गई. हालांकि, दूसरी ओर एक RJD नेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आइये जानें बिहार का सियासी खट्टा-मीठा फल क्या है?

Bihar Politics Mahagathbandhan Tejashwi Yadav Opposition Leader RJD Neta Karanveer Singh Yadav Lallu Mukhiya Surrender

बिहार की राजनीति

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार का गठन हो गया. अब नए सत्र की तैयारी चल रही है. इसमें नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नेता प्रतिपक्ष का चुनाव और नए विधायकों की शपथ होनी है. इससे पहले महागठबंधन ने शनिवार को एक बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगा दी. हालांकि, एक दूसरी ओर एक हत्याकांड के मामले में RJD नेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

शनिवार का दिन बिहार की राजनीति (Bihar Politics:) में खास रहा. RJD के लिए दो खबरें अहम रहीं. इस तरह से पार्टी के लिए शनिवार का दिन बिहार का खट्टा मीठा सीयासी फल रहा है. आइये जानें दोनों खबरों का थोड़ा विस्तार से…

महागठबंधन ने की तेजस्वी यादव की ताजपोशी (Tejashwi Yadav Bihar Politics)

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर शनिवार को महागठबंधन की अहम बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को राज्य विधानमंडल में गठबंधन का नेता चुना गया. सभी सहयोगी दलों ने बिना किसी विरोध के उनके नेतृत्व पर मुहर लगाई. सीपीआईएम के राज्य सचिव ललन चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें आगामी विधानसभा सत्र और राजनीतिक रणनीति शामिल थी.

राजद नेताओं कार्तिक मास्टर, मंगनी लाल मंडल, राहुल शर्मा, चंद्रशेखर, शक्ति यादव, कुमार सर्वजीत और आईपी गुप्ता ने बताया कि बैठक में नए विधायकों के प्रशिक्षण, शपथ ग्रहण, राज्यपाल के अभिभाषण और संभावित सप्लीमेंट्री बजट पर भी रणनीति बनाई गई. सभी विपक्षी दलों ने एकजुट होकर विधानसभा सत्र में जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया.

कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया का सरेंडर (Lallu Mukhiya Bihar Politics)

पटना के निकट बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने शनिवार को बाढ़ सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. वह 2023 के एक हत्या के मामले में फरार थे और पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. विधानसभा चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अस्थायी राहत दी थी, जिसके बाद वह भूमिगत हो गए थे. हाल ही में पुलिस ने उनके घर की कुर्की भी की. सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिकाएं खारिज करने के बाद लल्लू मुखिया ने अदालत में पेश होकर सरेंडर किया.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक से इटली तक! दुनिया में भारत की कॉफी का जलवा; जानें आंकड़े

लल्लू मुखिया बाढ़ और मोकामा क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति माने जाते हैं और कभी बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी थे. उन्होंने अक्सर आरोप लगाया है कि मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उन्हें राजनीति से प्रेरित मामलों में फंसा रहे हैं. इस आत्मसमर्पण के साथ, पुलिस और न्यायपालिका द्वारा हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई के अगले चरण को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान यह क्षेत्र दुलारचंद यादव हत्याकांड के कारण सुर्खियों में रहा था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read