Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज एक युग का अंत लेकिन बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा- चिराग पासवान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया है.

chirag paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान. (फाइल फोटोे)

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस फैसले के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने इसे बिहार के लिए एक अहम दिन बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि एक युग के अंत और नई शुरुआत का संकेत है.

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने अपने अनुभव और कार्यशैली से बिहार को ‘जंगल राज’ की छवि से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई. उनके मुताबिक, राज्य ने कई चुनौतियों के बावजूद एक स्थिर दिशा पकड़ी और अब वक्त है आगे बढ़कर एक विकसित बिहार की ओर कदम बढ़ाने का.

नए मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीदें

चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी और जो भी यह जिम्मेदारी संभालेगा, वह नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ उठाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो दूरदृष्टि रखता हो और राज्य को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठा सके.

विपक्ष पर साधा निशाना

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चिराग पासवान ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यही विपक्ष पहले नीतीश कुमार पर निजी आरोप लगाता रहा, उनके स्वास्थ्य और कामकाज को लेकर सवाल उठाता रहा. लेकिन आज वही लोग उनके प्रति सहानुभूति दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके अनुसार, विपक्ष का यह रवैया सिर्फ राजनीति से प्रेरित है.

‘नई सरकार को पूरा सहयोग’- नीतीश

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा बिहार की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी. उन्होंने लिखा कि अब समय आ गया था कि वे पद छोड़ दें, इसलिए मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी छोड़ते ही करीबी पर गिरी गाज!’…नीतीश के दिल्ली जाते ही बाहुबली पप्पू पांडेय पर क्यों हुआ पुलिसिया प्रहार?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital