देश

Manish Kashyap: मुसीबत में फंसे बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप, चार बैंक खातों को किया गया फ्रीज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Manish Kashyap:  बिहार के मशहूर यूट्यूबर (Youtuber) मनीष कश्यप पर अब पुलिस का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है, जल्दी ही उनको गिरफ्तार भी किया जा सकता है. आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप और उनके यूट्यूब चैनल के चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. उनके चार अलग-अलग खातों में 42 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा थी. मनीष अक्सर अपने वीडियो में सरकार की आलोचना करते हुए नजर आते हैं.

इस बार भी उन्होंने तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई का मामला उठाया था. लेकिन उन पर आरोप है कि उन्होंने बिहारियों पर हमले का झूठा वीडियो सोशल शेयर किया था. जिसके लिए बिहार पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है.

गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का किया गया गठन

बिहारी मजदूरों के फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत को आर्थिक अपराध इकाई जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है. जानकारी के मुताबिक, दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं. दोनों के बैंक अकाउंट्स फ्रीज हैं.

यह भी पढ़ें-   Umesh Pal Murder Case: पुलिस की रडार पर 500 गाड़ियां, बरेली से जुड़ा है कनेक्शन, कार मालिकों से होगी पूछताछ

चारों बैंक खातों में थी अलग-अलग राशि

आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के चार बैंक खातों को बंद कर दिया है. EOU ने जानकारी दी है कि मनीष के SBI के खाते में 3 लाख 37 हजार 496 रुपये, आईडीएफसी (IDFC) के खाते में 51 हजार 69 रुपये, एचडीएफसी बैंक खाते में 3 लाख 37 हजार 463 रुपये हैं और उनके वहीं सचतक फाउंडेशन के एचडीएफसी (HDFC) बैंक खाते में 34 लाख 85 हजार 909 रुपये जमा हैं.

बिहार पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि “तमिलनाडु में काम करने वाले लोगों को लेकर भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई की है. इस मामले में मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.”

30 वीडियो और पोस्ट को चिह्नित किया गया

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा था कि “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो असत्य पाए गए, जो घटनाओं को गलत तरीके से पेश कर रहे थे. इस मामले में केस दर्ज किया गया. 10 सदस्यीय जांच दल ने मामले की जांच की. कुल 30 वीडियो और पोस्ट को चिह्नित किया गया.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 minute ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

18 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

18 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

26 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago