देश

Umesh Pal Murder Case: जख्मी उमेश पाल गली में घुसे तो पीछे से दौड़कर आया अतीक का बेटा और झोंक दिए कई फायर, नए CCTV फुटेज ने किया बड़ा खुलासा

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बाद भी घायल उमेश पाल दौड़कर गली में घुसे थे और खुद को बचाने के पूरी कोशिश की थी. वह अपने घर में घुस जाना चाहते थे. गली में मौजूद घर का गेट भी खुला हुआ है, लेकिन बेखौफ शूटर ने गली के अंदर दौड़ाकर उन पर कई फायर झोंके और भाग गया. इसी बीच उमेश के गनर घायल राघवेंद्र भी उमेश के पीछे घुसते हैं, लेकिन गुड्डू मुस्लिम गनर राघवेंद्र पर बम फेंक देता है. इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर उमेश पाल के पुराने घर से एक लड़की बाहर निकलकर उन्हें बचाने के लिए पहुंचती है, लेकिन गोलियों व बम की आवाज सुनकर डर कर वह गली में कहीं चली जाती है.

बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड का ये आखिरी सीसीटीवी है, जो अब सामने आया है. 32 सेकेंड का यह वीडियो उमेश पाल की बहादुरी की दाद दे रहा है, क्योंकि उनको पहले से ही गोली लगी हुई थी और वह बुरी तरह से जख्मी थे, लेकिन फिर भी दौड़कर खुद की जान बचाने की कोशिश की थी.

सीसीटीवी फुटेज में जो जख्मी उमेश को गोली मार रहा है वो और कोई नहीं माफिया अतीक अहमद का बेटे असद है. बताया जा रहा है कि शूटर असद उमेश के सिर पर गोली मारना चाहता था, लेकिन वह कामयाब नहीं होता है तो वह उमेश के शरीर के अन्य हिस्से में कई फायर दागता है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक का जेल से प्लान, पत्नी शाइस्ता को वारदात की कमान… उमेश पाल हत्याकांड में ‘लेडी बाहुबली’ ने खेला खूनी खेल!

इससे साफ जाहिर होता है कि अतीक के बेटे ने तब तक उमेश पर गोलियां दागी जब तक उनकी हत्या नहीं हो गई. इससे एक बात और सामने आ रही है कि शूटर पूरी तरह से ट्रेंड थे और वे ठान कर आए थे कि किसी भी कीमत पर उमेश को नहीं बचने देना है. इस सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि उमेश पाल और गनर राघवेंद्र दोनों ने ही गोली लगने के बाद भी बदमाशों से डटकर मुकाबला किया और अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की थी.

बता दें कि यह हत्याकांड 24 फरवरी को दिन दहाड़े हुआ था. इसमें उमेश पाल के साथ ही उनके दोनों गनर की भी मौत हो गई थी.

गौरतलब है कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल थे और वह विधायक की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे थे. पुलिस छानबीन में सामने आया है कि अतीक ने खुद को बचाने के लिए ही उमेश पाल की हत्या की है. हालांकि इस मामले में अतीक सहित उसकी पत्नी, बेटे व भाई सहित उसके गुर्गों पर भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

6 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago