Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Heatwave: यूपी से लेकर चंडीगढ़ तक जारी है हीटवेव का कहर, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, Video

Weather Update: यूपी के झांसी में मंगलवार को सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. हालांकि आज कई हिस्सों में हल्की बारिश की सम्भावना है.

Heatwave

मौसम अपडेट.

Heatwave Alert: उत्तर प्रदेश के साथ ही चंडीगढ़ में भी हीटवेव का कहर जारी है. इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना लोगों को मुश्किल हो रहा है. रात का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है. यूपी की बात करें तो झांसी में मंगलवार को सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार यानी आज के लिए हल्की बारिश के असार जताए हैं.

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, हमारा अनुमान है कि अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की बढोतरी होगी. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में हमने रेड अलर्ट जारी किया है. यहां पर तापमान 45 और कुछ स्थानों पर 47 डिग्री भी पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें-बीकानेर का पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार…तपती रेत पर जवान ने सेंक दिया पापड़, वायरल हुई तस्वीरें

हालांकि इस बीच उत्तर प्रदेश में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं. कुछ जगहों पर तेज धूप तो कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है और बादल घिरे हुए हैं. हालांकि बारिश के बाद निकलने वाली धूप लोगों का जीना मुश्किल कर रही है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है तो वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना भी व्यक्त की है.

इन शहरों के लिए जारी किया है अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, महामाया नगर, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी और ललितपुर में 22 मई से लेकर 26 मई तक हीटवेव चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं.

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पड़ रही है भीषण गर्मी

बता दें कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी लोगों को तेज धूप और गर्मी सहनी पड़ रही है. कहीं-कहीं हीटवेव का भी असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी. जून के महीने में यहां पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में प्री मॉनसून बारिश की संभावना जताते हुए कहा है कि 15 जून के आस-पास यहां मॉनसून आने की सम्भावना है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital