Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भाजपा ने केजरीवाल को बताया शराब घोटाले का सरगना, पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का दिया चैलेंज

Delhi Liquor Scam Case: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मीटिंग में इस शराब घोटाले की साजिश रची जाती थी उसकी अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल कर रहे थे.

Gourav Bhatia And Arvind Kejriwal

गौरव भाटिया और अरविंद केजरीवाल

Delhi Liquor Scam Case: शराब घोटाले में भ्रष्टाचार को लेकर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी फिर सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को इस मामले में तलब करने के बाद आप और भाजपा के बीच राजनीति गर्मा गई है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने जहां भाजपा पर निशाना साधा है वहीं भाजपा ने केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन बता डाला.

भाजपा ने लगाया ये आरोप

शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मीटिंग में इस शराब घोटाले की साजिश रची जाती थी उसकी अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल कर रहे थे. वहीं उनका यह भी कहना था कि ऐसे में अरविंद केजरीवाल पर गाज क्यों नहीं गिरनी चाहिए? वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता को बताएं कि फेसटाइम पर उनकी समीर महेन्द्रू से बात हुई थी या नहीं? सीबीआई जांच को लेकर उन्होंने अलग अंदाज में कहा कि ‘जैसे जैसे जुड़ रही कड़ी, अरविंद केजरीवाल के पास आ रही है हथकड़ी’

शराब नीति अच्छी तो वापस क्यों लिया

गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल से यह भी पूछा कि उनका शराब कारोबारियों से क्या रिश्ता है? वहीं उन्होंने केजरीवाल से यह सवाल भी किया कि अगर आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो फिर वापस क्यों लिया गया? उन्होंने कहा कि सीबीआई के बुलाए जाने से वे डर से कांपने लगे हैं. इसके अलावा उन्होंने यहां तक कह डाला कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं.

वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा चैलेंज देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपके (केजरीवाल) ही मापदंड आपके ऊपर लगाएं तो एक पॉलीग्राफ टेस्ट ले लीजिए. डिटेक्टर टेस्ट ले लीजिए सब साफ हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, कोलार से सिद्धरमैया को नहीं मिला टिकट

मनीष सिसोदिया भोले नहीं

मनीष सिसोदिया को लेकर इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि वे इतने भोले हैं नहीं जितना बताया जा रहा है. जब जांच अधिकारियों ने जांच के लिए फोन मांगा तो उन्होंने केवल एक फोन ही दिया, जबकि उनके पास चार मोबाइल फोन थे. उन्होंने सिसोदिया पर बाकी के तीन फोन नष्ट करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि इससे अरविंद केजरीवाल के फंसने का डर था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital