Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भाजपा ने अलग राज्य झारखंड बनाया, भाजपा ही गढ़ेगी: अजय आलोक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि झारखंड के लिए हमारा नारा है कि ‘हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे. वाजपेयी जी ने बनाया, मोदी जी गढ़ेंगे, बाबूलाल जी आगे बढ़ाएंगे.’

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का अर्थ जमीन मारो मोर्चा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे. उपरोक्त बातें आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कही.

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य बनाया और मोदी जी गढ़ेंगे. हमने बनाया और हम ही गढ़ेंगे. झारखंड और छत्तीसगढ़ दो राज्य एक साथ भाजपा ने बनाया और छत्तीसगढ़ में 15 साल लगातार भाजपा की सरकार रही, छत्तीसगढ़ एक विकसित प्रदेश बन गया पर 5 साल की कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ पर 36 वार किए और निचोड़कर फेंक दिया. उन्होंने कहा कि फिर से एक वर्ष से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम कर रही है.

जेएमएम का सही अर्थ “जमीन मारो मोर्चा” है

अजय आलोक ने कहा कि जेएमएम का सही अर्थ “जमीन मारो मोर्चा” है और इनकी सरकार के पूर्व मुखिया आज जेल में बंद हैं और इनको उम्मीद है कि इनको सहानुभूति मिलेगी लेकिन भ्रष्टाचार से जनित किसी नेता को इस देश ने सहानुभूति नही दी है.

अजय आलोक ने कहा कि क्या दोष है झारखंड की जनता का? यहां की जनता ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री को चुना और वही मुख्यमंत्री आदिवासियों की 8.5 एकड़ जमीन को कब्जा करके बैठे हुए है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मामला है, झारखंड में ऐसा न जाने कितने मामले होंगे?

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड राज्य को बनाने के लिए बहुत सारे लोगो ने कुर्बानियां दी है लेकिन इस राज्य को न बनने देंने के लिए भी जमीन मारो मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने सौदा किया और अलग राज्य के संस्थापना में लालू प्रसाद जी के साथ मिलकर देर किया. उन्होंने कहा कि 1992 में कैश फ़ॉर वोट वाला घूस का पैसा इन लोगों ने अपने खाता में लिया.

अटल बिहारी वाजपेयी नहीं होते तो झारखंड अलग राज्य नही बनता

अजय आलोक ने कहा कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा. आज ये दोनों दल कांग्रेस के साथ सरकार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि अटल बिहारी वाजपेयी नहीं होते तो झारखंड अलग राज्य नही बनता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे.

उन्होंने कहा कि हम गढ़ते हैं, इसलिए हम जनता के दिल मे बसते हैं. झारखंड, छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश सहित तमाम राज्यों की जनाकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गढ रहे हैं, जिसके कारण आज सुदूरवर्ती क्षेत्र की आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनाई गई हैं. इससे पहले एक दलित समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद भी देश के राष्ट्रपति बनाये गये थे.

बाबूलाल मरांडी का कार्यकाल यादगार

अजय आलोक ने कहा कि देश में राजनीतिक दृष्टिकोण से यदि कोई भूकंप लाने वाले हैं तो वो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जिसके परिणास्वरुप देश में समाज अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति आगे आकर एड्रेस कर रहा है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी इस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने जिनके कार्यकाल को राज्यवासी अभी तक भूल नही पाये हैं. अर्जुन मुंडा का कार्यकाल हो, रघुवर दास जी का कार्यकाल हो इनके कार्यकाल में बनाई ग ईं सडकों से पता चलता है कि भाजपा की सरकार में विकास कार्य कितना हुआ है.

उन्होंने कहा कि ये झारखंड मुक्ति मोर्चा नही “जमीन मारो मोर्चा” है. एसएआर कोर्ट आदिवासियों के लिए स्पेशल रेगुलेशन कोर्ट बनाके अपने ही  अधिकारियों की नियुक्ति करवाके उस कोर्ट से अपनी ही जमीन के मामले में फैसला करवाते रहे और आज ये लोग कहते है केंद्र सरकार तंग कर रही है. उन्होंने कहा कि चोरी करेंगे, भ्रष्टाचार करेंगे करोड़ो रुपया गरीब-आदिवासियों की जेब पर डाका डालकर ये लोग लूट मचाये हुए हैं.

पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी बहुमत की सरकार

अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस नेता के यहां ईडी कार्यवाई में 350 करोड़ रुपया नकद बरामद हुआ, ये रुपया कहां से आता है? जब इस पर सवाल उठते हैं तो ये कहते हैं कि केंद्र सरकार परेशान कर रही है. कोई परेशान नही कर रहा है, इनलोगों का कुकर्म इन्हें परेशान कर रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस चुनाव में जवाब देगी. लोकसभा चुनाव में भी और राज्य की आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता जवाब देगी. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में झारखंड में विधानसभा चुनाव में वापस पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. उन्होने कहा कि “जमीन मारो मोर्चा” को राज्य की जनता बर्दाश्त नही करेगी और इन्हे कहीं से भी सहानुभूति मिलने वाली नही है.

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में PM मोदी का रोड शो, CM योगी भी रहे मौजूद, जनता ने की फूलों की बारिश तो लगे ‘हर हर मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे

“हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे”

अजय आलोक ने कहा कि झारखंड के लिए हमारा नारा है कि “हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे. वाजपेयी जी ने बनाया, मोदी जी गढ़ेंगे, बाबूलाल जी आगे बढ़ाएंगे.” झारखंड में जो भ्रष्टाचार चल रहा है उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आंखें बंद नही करेंगे. उन्हें कोई आलोचना की परवाह नहीं है, एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा, कोई कार्रवाई नहीं रुकेगा. चुनाव के बाद भी कार्यवाई चलते रहेगी. जनता की कमाई का एक-एक पैसा या तो खुद लौटा दें या जांच एजेंसी खुद वसूल कर देश के खजाना में डालेगी और भ्रष्टाचारी की जिंदगी सलाखों के पीछे बीतेगी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी. प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार उपस्थित थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital