Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ संदेश के साथ पदयात्रा निकालने जा रही है.

BJP Jharkhand Padyatra

BJP की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा

BJP Padyatra: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी 27 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ संदेश के साथ बड़ी पदयात्रा निकालने जा रही है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी लगातार बैठकें कर रही है और रणनीति तैयार की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रांची पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि वह पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे.

BJP का क्या आरोप है?

BJP का आरोप है कि इंडिया गठबंधन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बजाय भीड़ की ताकत के सहारे राजनीतिक बढ़त हासिल करना चाहता है. पार्टी का कहना है कि यह यात्रा ऐसे प्रयासों के खिलाफ जनजागरण अभियान होगी. बीजेपी अब इस मुद्दे को ‘मां की लाज बचाने की जिम्मेदारी बेटे के कंधों पर आने’ वाली भावनात्मक लड़ाई से भी जोड़कर पेश कर रही है.

गणेश मिश्रा ने बताया यात्रा का मकसद

झारखंड बीजेपी के महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के बीच जा रही है. उनके मुताबिक यह पदयात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अभियान है. पार्टी का मानना है कि मौजूदा हालात में लोगों को जागरूक करना जरूरी हो गया है.

JMM और कांग्रेस ने बताया BJP का राजनीतिक अभियान

दूसरी ओर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टियां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा इस पदयात्रा को ज्यादा महत्व देने के मूड में नहीं दिख रही हैं. JMM का कहना है कि जिन लोगों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगते रहे हैं, वही अब लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं. JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडे ने BJP के अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन जैसा मजबूत नेतृत्व मौजूद है. उनके अनुसार राज्य की राजनीति में उनकी तुलना किसी अन्य नेता से नहीं की जा सकती.

ये भी पढ़ें-नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

विपक्ष में रहकर माहौल बनाने की चुनौती

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि BJP इस पदयात्रा को विशेष महत्व इसलिए दे रही है क्योंकि पार्टी फिलहाल झारखंड में विपक्ष की भूमिका में है. ऐसे में लोकतंत्र जैसे मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करना उसके लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती भी है और अवसर भी. आने वाले दिनों में यह पदयात्रा राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital