होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह
Rajeshwar Singh: लखनऊ की सरोजिनीनगर विधानसभा सीट से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे थे. इस दौरान उन्होने गंगा में स्नान किया और सभी के लिए स्वस्थ होने की कामना की. विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गंगा नदी के अंदर सूर्य को उपासना करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
राजेश्वर सिंह ने ऋषिकेश पहुंचने पर कहा कि आज योग नगरी ऋषिकेश में गंगा नदी में स्नान किया और सभी लोगों के लिए अरोग्य और वैभव रहने की कामना की. मां गंगा का पावन आंचल आध्यात्मिक, अलौकिक आनंददायी है. सूर्य की उपासना करते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
राजेश्वर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे, त्रिभुवनतारिणि तरलतरङ्गे. शङ्करमौलिविहारिणि विमले, मम मतिरास्तां तव पदकमले. आज योग नगरी ऋषिकेश में गंगा स्नान कर सभी के लिए आरोग्य एवं वैभव की कामना की. मां गंगा का पावन आंचल आध्यात्मिक व अलौकिक आनंददायी है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक के पद पर रह चुके राजेश्वर सिंह कई हाई प्रोफाइल केस से जुड़े रहे और मैक्सिस डील, 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला स्कैम जैसी बड़ी जांच में भी शामिल रहे. ईडी के तेजतर्रार और नामी अधिकारी रह चुके राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ की सरोजनीनगर से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरोजनीनगर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए.
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…