खेल

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में खेलेंगे विराट कोहली! स्टार खिलाड़ी के वापसी पर बड़ा अपडेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. शुरुआती दो मैचों के बाद सीरीज एक-एक की बराबरी पर है. टीम इंडिया का दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों के चलते पहले दो मैच से खुद को बाहर कर लिया था. अब तीसरे मैच से पहले उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच अलग-अलग रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं. अब ताजा अपडेट मिला है, इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से जहां बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कोहली ने अभी तक खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

विराट कोहली को लेकर आया अपडेट

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि विराट कोहली राजकोट और रांची में होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मैच से बाहर रहने वाले हैं. इसी पर अब इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई ऑफिशियल के हवाले से बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि ‘विराट कोहली खुद फैसला करेंगे कि वह कब टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है कि वह कब खेलेंगे और कब टीम में वापसी करेंगे.’

टीम इंडिया में कब लौटेंगे विराट कोहली

विराट कोहली या बीसीसीआई की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया है कि विराट कोहली क्यों बाहर हैं. बस निजी कारणों का हवाला दिया गया था. हाल ही में साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और किंग कोहली के करीबी दोस्त माने जाने वाले एबी डिविलियर्स ने बताया था कि विराट कोहली इस समय परिवार के साथ हैं. उन्होंने बातों-बातों में यह भी संकेत दिया था कि कोहली और उनकी पत्नी दूसरे बच्चे के माता-पिता भी बनने वाले हैं. डिविलियर्स के इस बयान के बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था. हालांकि, इस मामले पर भी विराट या उनके किसी भी करीबी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

केएल राहुल की हो सकती है वापसी

क्रिकइंफो ने गुरुवार को ताजा अपडेट में बताया था कि विराट कोहली राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का खेलना कंफर्म है, जबकि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते तीसरे टेस्ट से आराम देने जैसी खबरें आ रही हैं. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली की जगह पर केएल राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. हालांकि, पहले मैच में चोटिल होने के चलते वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. अब उनको लेकर अपडेट आया है कि वह तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में लौट सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: MS धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस, क्या ‘माही’ के लिए होगा ये आखिरी सीजन?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

35 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

43 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

57 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago