Bharat Express DD Free Dish

हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हृदय गति रुकने से हुई मौत, इस बार पार्टी ने काट दिया था टिकट

राजवीर दिलेर 2019 में भाजपा से हाथरस लोकसभा सीट से सांसद का जीते थे चुनाव.

राजवीर दिलेर

हाथरस सांसद राजवीर दिलेर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है. आज शाम 6 बजे के करीब घर पर ही उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ा. परिजन उन्हें लेकर वरुण अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने सांसद को मृत घोषित कर दिया. अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सुरक्षा बिहार में सांसद राजवीर दिलेर का घर है. राजवीर दिलेर 2019 में भाजपा से हाथरस लोकसभा सीट से सांसद का जीते थे चुनाव.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read