Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे के करीबियों का बीजेपी ने काटा टिकट, पूर्व सीएम ने कही ये बात…

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जिसके साथ ही राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

vasundhara raje

वंसुधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जिसके साथ ही राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 41 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. नामों की लिस्ट जारी होने के साथ ही सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है. वसुंधरा राजे सिंधिया ने सूची जारी होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं.

वसुंधरा राजे ने दी प्रतिक्रिया

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 41 प्रत्याशीयों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. मैं आप सभी को विजय के लिए शुभकामनाएं देती हूं.”

बीजेपी ने पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवार ऐलान किए हैं

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. जिसमें से बीजेपी ने पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवार ऐलान किए हैं. बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी 7 मौजूदा सांसदों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबियों में शामिल नरपत सिंह राजवी का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. उनकी जगह पर विद्याधर नगर से सांसद दीया कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही वसुंधरा के एक और करीबी राजपाल शेखावत को भी टिकट नहीं मिला है.

इन सांसदों को दिया टिकट

बीजेपी ने जिन सांसदों को टिकट दिया है उनमें- सांसद दीया कुमारी, सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सांसद भगीरथ चौधरी, सांसद बालकनाथ, सांसद नरेंद्र कुमार, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर और सांसद देव जी पटेल का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- ABP-CVoter Survey: राजस्थान-एमपी और छत्तीसगढ़ में किसको बढ़त, BJP-कांग्रेस को कितनी सीटों का अनुमान? चुनावों की घोषणा के बाद आया ये सर्वे

23 नवंबर को होगा मतदान

गौरतलब है कि राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. 3 दिसंबर को पता चलेगा कि राजस्थान की जनता ने सत्ता की चाबी किसके हाथों में सौंपी है. चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. जिसमें पहला चरण 7 नवंबर को होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital