सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
सीएम अशोक गहलोत
Ashok Gehlot: राजस्थान चुनाव होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है. ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर एक दूसरे जमकर निशाना साधा जा रहा है. आज बुधवार को सीएम गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के खिलाफ माहौल बनाकर उसका फायदा उठाने का आरोप लगाया. सीएम ने गांधी दर्शन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल को बढ़ावा देकर भाजपा-RSS ने यूपीए सरकार के खिलाफ माहौल बनाया. इसने 2जी स्पेक्ट्रम, कोलगेट आदि के मुद्दे उठाकर यूपीए को भी बदनाम किया. आज इन ‘घोटालों’ का कोई नाम नहीं लेता.”
सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आलोचकों को ‘देशद्रोही’ बताया जा रहा है. गहलोत ने कहा, “मुझे अच्छा लगता है, जब मेरी या मेरी सरकार की आलोचना की जाती है. हो सकता है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हों, जहां सुधार की गुंजाइश हो. इसमें समस्या क्या है? अगर मुझे आलोचना पसंद नहीं है, तो सच्चाई कैसे सामने आएगी ? ट्विटर के सह-संस्थापक (जैक डोर्सी) ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, यह देश के लिए अच्छा नहीं है.”
उन्होंने कहा कि सोमवार को एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान डोर्सी से पूछा गया था कि क्या उन्होंने विदेशी सरकारों के किसी दबाव का सामना किया है. जिस पर डोर्सी ने जवाब दिया कि “उदाहरण के लिए भारत. भारत में जिस समय किसानों का आंदोलन चल रहा था, उन दिनों हमें धमकाया गया था. हम भारत में ट्विटर को बंद कर देंगे. ‘हम आपके कर्मचारियों के घरों पर छापा मारेंगे’, ‘यदि आप सूट का पालन नहीं करते हैं तो हम आपके कार्यालयों को बंद कर देंगे.”
गहलोत ने आगे आरोप लगाया कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. उन्होंने कहा, “केंद्र की सत्ता में रहने वालों को आलोचना पसंद नहीं है और वे विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं. अगर लोकतंत्र में विपक्ष नहीं रहे, तो सरकार होने का क्या मतलब है.” मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि देश में लोकतंत्र चरमरा गया है. गहलोत ने कहा, “धर्म और जाति के नाम पर चुनाव जीतना बहुत आसान है, लेकिन यह बहादुरी का काम नहीं है.”
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…