देश

Karnataka News: एक और मानहानि मामले में फंसे राहुल गांधी, भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस के इन नेताओं को नोटिस

Karnataka News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मानहानि मामले में मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मन किया गया है. विशेष अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि की सजा) के तहत अपराधों का संज्ञान लिया है. पीटीआई ने बताया कि राज्य भाजपा के सचिव केशव प्रसाद ने 9 मई को भाजपा के खिलाफ “40 प्रतिशत भ्रष्टाचार” के आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

यह है मामला

भाजपा के राज्य सचिव ने 9 मई को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश की है. नेताओं ने भाजपा को लेकर झूठे दावे किए. शिकायत के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने चुनाव के दौरान विज्ञापन जारी किए जिसमें दावा किया गया था कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार में लिप्त थी.

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जयराम रमेश बोले- लोगों के दर्द से प्रधानमंत्री को कोई फर्क नहीं, अब तक साध रखी है चुप्पी

यह भी पढ़ें: 21 तोपों की सलामी से लेकर बाइडेन और फर्स्ट लेडी के साथ प्राइवेट डिनर तक…बेहद खास है पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा

इससे पहले भी मानहानि मामले में फंस चुके हैं राहुल

बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा हुई थी. इतना ही नहीं उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी. राहुल पर आरोप लगा था कि उन्होंने मोदी समुदाय का अपमान किया है. राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात के पूर्व मंत्री पुर्णेश मोदी ने मामला दर्ज कराया था. वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में ‘सभी मोदी चोर’ टिप्पणी की थी. अदालत ने मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

24 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

29 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

36 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago