Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3: कांग्रेस सरकार में चंद्रयान-3 मिशन सफल होता तो ‘राजीव’ या फिर ‘इंदिरा प्वाइंट’ नाम रखा जाता, बीजेपी ने Congress पर कसा तंज

चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के उतरने के स्थान को अब ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ नाम से जाना जाएगा. इसकी घोषणा इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने की. प्रदानमंत्री के इस फैसले का लोग स्वागत कर रहे हैं.

शहजाद पूनावाला, प्रवक्ता, बीजेपी

चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के उतरने के स्थान को अब ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ नाम से जाना जाएगा. इसकी घोषणा इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने की. प्रदानमंत्री के इस फैसले का लोग स्वागत कर रहे हैं. वहीं पीएम मोदी के इस ऐलान पर बीजेपी ने खुशी जाहिर की. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यह (चंद्रयान-3 मिशन) सफलता कांग्रेस के शासन काल में होती तो वे लोग इस जगह का नाम इंदिरा प्वाइंट या फिर राजीव प्वाइंट रखते.

पीएम मोदी ने किया नाम का ऐलान

शिखर वार्ता के बाद यूनान की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह को छूने की जगह को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया जाएगा और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान जिस स्थान पर चंद्रयान-2 लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और अपने निशान छोड़े थे, उसे ‘तिरंगा प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा.

यूपीए सरकार ने दिया था जवाहर प्वाइंट

प्रधानमंत्री की घोषणा की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को प्राथमिकता दी. यूपीए ने परिवार को ज्यादा महत्व दिया.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने चंद्रयान-1 ‘इम्पैक्ट प्रोब’ वाले स्थान को ‘जवाहर प्वाइंट’ नाम दिया था.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने ‘प्रज्ञान रोवर’ को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों अहम हैं अगले दो सप्ताह

कांग्रेस इंदिरा या फिर राजीव प्वाइंट नाम देती- बीजेपी

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘अगर यूपीए (सत्ता में) होती तो उसने चंद्रयान-2 और 3 कभी नहीं भेजा होता, इसके अलावा अगर उसने ऐसा किया भी होता तो इनका नाम इंदिरा प्वाइंट और राजीव प्वाइंट दिया होता.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest