होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो फाइल)
Mallikarjun kharge: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. संसद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद लोकसभा समिति ने राहुल गांधी को एक महीने के अंदर उनका बंगला खाली करने का नोटिस दिया है. जिसके बाद से कांग्रेस के नेता बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. राहुल के बंगला खाली कराने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि “अगर राहुल चाहें तो वह मेरे घर आ जाएं मैं उनके लिए अपना बंगला खाली कर दूंगा. वह अपनी मां के यहां जाकर रह सकते हैं या अगर हमारे पास आएंगे तो हम अपने घर में जगह देंगे.”
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि “वे लोग (BJP) राहुल गांधी को कमजोर करने की कोशिश करेंगे. मैं सरकार के डराने, धमकाने वाले इस रवैये की निंदा करता हूं. ऐसा बहुत बार हुआ है कि हम (सांसद) तीन से चार महीने तक बिना घर के रहे हैं. मुझे मेरा बंगला 6 महीने बाद मिला. यह लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए ऐसा करते हैं और मैं उनके ऐसे रवैये की निंदा करता हूं.”
वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि “एक अडानी को बचाने के लिए सब बेशर्मी पर उतर आए हैं. हमारे तीन में से 2 मुख्यमंत्री ओबीसी OBC से हैं और आपका पूरे देश में एक है. एक अडानी के लिए आप 13 मार्च से संसद नहीं चलने दे रहे. राहुल गांधी के लिए मकान महत्वपूर्ण नहीं है. हिम्मत है तो अडानी ग्रुप की JPC जांच कराएं.
राहुल गांधी के बंगला खाली कराने के नोटिस पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि “क्या राहुल गांधी ने कहा कि वह घर खाली नहीं करेंगे ? मैं 29 जून से सांसद हूं और मुझे 9 महीने से घर नहीं मिला और जिस व्यक्ति की सदस्यता चंद दिन पहले गई है उसे घर खाली करने का नोटिस आ गया. मंत्री महोदया (स्मृति इरानी) आपने कितने ही लोगों को 2-3 सालों के लिए घर दिए हुए हैं.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…