Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी की देखरेख में उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू शाहदरा और उत्तर पूर्वी जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया.

Blood donation

पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में रक्तदान शिविर का आयोजन.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा पखवाड़ा जारी है. इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली में भी कुछ जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीजेपी के नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उत्तरी दिल्ली में आयोजित रक्तदान शिविर में सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए.

बता दें कि रक्तदान शिविर का आयोजन संसदीय क्षेत्र के सेवा पखवाड़ा के बैनर तले मनोज तिवारी की देखरेख में उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू शाहदरा और उत्तर पूर्वी जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया.

मोदी के जन्मदिन को याद करते हुए इस मौके पर मनोज तिवारी ने अपनी खुशी जाहिर की. साथ ही सोशल मीडिया प्लेट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आज हम अपने संसदीय क्षेत्र में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करके पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के तौर पर मना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital