Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

परमाणु बम जैसा धमाका, ब्लू ओरिजिन का रॉकेट लॉन्च से पहले ही फट गया

Blue Origin rocket blast: फ्लोरिडा में ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट टेस्टिंग के दौरान जोरदार धमाके में फट गया.

Blue Origin rocket blast: अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन को अमेरिका में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. फ्लोरिडा के केप कैनावेरल लॉन्च पैड पर कंपनी का न्यू ग्लेन रॉकेट टेस्टिंग के दौरान फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि आग और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कंपनी का क्या कहना है?

ब्लू ओरिजिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि “हॉटफायर टेस्ट के दौरान गड़बड़ी हुई.” कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. हादसे के बाद जेफ बेजोस ने लिखा कि असली वजह का पता लगाना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन जांच शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जो भी दोबारा बनाना पड़ेगा, हम बनाएंगे और फिर से उड़ान भरेंगे.

रॉकेट की अहमियत

न्यू ग्लेन रॉकेट ब्लू ओरिजिन की अंतरिक्ष योजनाओं का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इस धमाके ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नेताओं की प्रतिक्रिया

फ्लोरिडा के सांसद माइक हरिडोपोलोस ने कहा कि राहत की बात है कि कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने नासा प्रमुख जैरेड इसाकमैन से इस घटना पर चर्चा की और बचावकर्मियों व इंजीनियरों की तत्परता की सराहना की. नासा ने भी कहा कि अंतरिक्ष उड़ान बेहद कठिन होती है और इतने बड़े रॉकेट बनाना चुनौतीपूर्ण काम है.

हालिया असफलताएं

यह पहली बार नहीं है जब ब्लू ओरिजिन को झटका लगा हो. पिछले महीने भी न्यू ग्लेन रॉकेट एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सही ऑर्बिट तक पहुंचाने में नाकाम रहा था. हालांकि कंपनी बूस्टर को वापस लाने में सफल रही, लेकिन मिशन अधूरा रह गया.

FAA की जांच

उस असफलता के बाद अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कंपनी को जांच करने का आदेश दिया था. ब्लू ओरिजिन ने बताया कि तापमान से जुड़ी समस्या के कारण रॉकेट का इंजन पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाया. सुधार के बाद FAA ने रिपोर्ट को मंजूरी दी थी.

ये भी पढ़ें-CJP का X अकाउंट नहीं होगा बहाल, दिल्ली हाई कोर्ट का अंतरिम राहत से इनकार; केंद्र को नोटिस

भविष्य की चुनौती

लगातार असफलताओं ने ब्लू ओरिजिन की योजनाओं को झटका दिया है. कंपनी को अब यह साबित करना होगा कि वह तकनीकी खामियों को दूर कर सकती है और अंतरिक्ष मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest