Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mumbai: चलती ट्रेन से मोबाइल की झपटमारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है इनके साथ और कितने लोग इस गिरोह में शामिल हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Mumbai: मुंबई के बोरीवली में जीआरपी ने 2 शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी चलती ट्रेन में मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे. बोरीवली जीआरपी ने दहिसर रेलवे स्टेशन से झपटमारी की गई मोबाइल को भी बरामद कर लिया. दोनों आरोपी सुनील संजय खावड़े, चंद्रशेखर कृष्णा शेट्टी विरार के रहने वाले हैं. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों झपटमारी करने के लिए मुंबई आया करते थे.

चलती ट्रेन में मोबाइल छिनकर हो जाते थे फरार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, बोरीवली जीआरपी अनिल कदम ने बताया कि ये दोनों आरोपी दहिसर रेलवे स्टेशन के लास्ट छोर पर खड़े हो जाते. ट्रेन के गेट पर मोबाइल लेकर खड़े लोगों का ट्रेन की स्पीड चलने पर हाथ पर फटकामार मोबाइल गिरा दिया करते थे और मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे.

पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

बोरीवली जीआरपी ने इन दोनों आरोपियों को विरार से गिरफ्तार किया और झपटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. जीआरपी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है इनके साथ और कितने लोग इस गिरोह में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दो महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार, विस्फोटक लगा रहे थे नक्सली

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, बोरीवली जीआरपी अनिल कदम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही उनका मेडिकल कराकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital