Bharat Express DD Free Dish

3 दिन, 13 मीटिंग; BRICS Summit में किससे, कब मिलेंगे पीएम मोदी?

BRICS Summit 2026 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू अगले तीन दिनों तक दुनिया के 14 से ज्यादा शक्तिशाली नेताओं के साथ बंद कमरे में क्या-क्या रणनीति तय करेंगे, इसका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है.

Minute-by-minute schedule of Prime Minister Narendra Modi's bilateral meetings with world leaders, including Russian President Vladimir Putin and Chinese President Xi Jinping, during the BRICS Summit 2026 in New Delhi

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में 12 और 13 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए विदेशी मेहमानों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) 12 सितंबर को भारत की धरती पर कदम रखेंगे.

क्या है पूरा शेड्यूल (BRICS Summit 2026 PM Modi schedule)

इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुनिया के तमाम राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे. बैठकों का यह पूरा शेड्यूल अब सामने आ गया है.

11 सितंबर (शुक्रवार)

  • दोपहर 3:30 बजे: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बैठक
  • शाम 6:15 बजे: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ मीटिंग
  • शाम 6:45 बजे: संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ वार्ता

12 सितंबर (शनिवार)

  • सुबह 10:00 बजे: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक
  • सुबह 10:30 बजे: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मीटिंग।
  • सुबह 11:00 बजे: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से वार्ता
  • सुबह 11:30 बजे: वियतनाम के पीएम ले मिन्ह हंग के साथ बैठक
  • सुबह 11:30 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ समानांतर बैठक
  • शाम 5:45 बजे: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय मीटिंग

13 सितंबर (रविवार)

  • दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ बैठक
  • दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ मीटिंग
  • दोपहर 3:30 बजे: मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से वार्ता
  • शाम 4:10 बजे: साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक
  • शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवारिस्टे नदाइशमिये के साथ बैठक
  • शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा से वार्ता
  • शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ बैठक

छावनी में तब्दील हुई दिल्ली (Delhi BRICS security update)

दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए NSG के 100 से ज्यादा ब्लैक कैट कमांडो और दिल्ली पुलिस की SWAT टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. मुख्य आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ (Bharat Mandapam) और वीवीआईपी मेहमानों वाले 11 प्रमुख होटलों की सुरक्षा आसमान से हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम और रडार के जरिए की जा रही है.

स्कूल-दफ्तर बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

वीवीआईपी (VVIP) फ्लीट की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के लिए 13 सितंबर तक नई दिल्ली इलाके में सख्त ट्रैफिक नियम लागू हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट्स बनाए हैं और 35 से ज्यादा सड़कों को आम जनता के लिए बंद कर दिया है. भीड़भाड़ कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आज दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और तमाम दफ्तर पूरी तरह से बंद रखे गए हैं. दिल्ली के बॉर्डर्स पर भी गाड़ियों की सघन चेकिंग जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read