पीएम मोदी ने चीन पर क्या कहा?
BRICS Summit 2026: दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट के आखिरी दिन ओपन सेशन में अहम मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की रणनीति बेहद खतरनाक है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में पीएम मोदी ने साफ कहा कि इन चुनौतियों का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है. ऐसे में BRICS देशों को मिलकर ग्लोबल साउथ की ग्रोथ को आगे बढ़ाना होगा.
‘संकट अब सीमित नहीं रहते’
पीएम मोदी ने बताया कि आज की जुड़ी हुई दुनिया में कोई भी संकट सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. महामारी, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावटें इसका सबूत हैं. उन्होंने कहा कि BRICS को ऐसे हालात से निपटने के लिए पहले से तैयारी करनी होगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाना होगा.
बीमारियों से निपटने के लिए नया सिस्टम
प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि BRICS देशों ने संक्रामक बीमारियों से लड़ने के लिए इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम बनाने पर सहमति जताई है. इसके लिए डेटा इंटीग्रेशन की गाइडलाइंस भी तैयार की गई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह सिस्टम भविष्य में महामारी या किसी बीमारी के खतरे को पहले पहचानने और समय रहते कार्रवाई करने में मदद करेगा.
सप्लाई चेन और इनोवेशन पर जोर
पीएम मोदी ने BRICS लॉजिस्टिक सप्लाई चेन कोऑपरेशन फ्रेमवर्क का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देशों के बीच सप्लाई चेन ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनेगी. उन्होंने BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क की भी बात की, जो अलग-अलग देशों के स्टार्टअप्स और इनक्यूबेटर्स को जोड़कर नई टेक्नोलॉजी और बिजनेस आइडिया पर मिलकर काम करने का मौका देगा.
ये भी पढ़ें-बाएं पुतिन, दाएं जिनपिंग… बीच में चमके ‘ग्लोबल लीडर’ पीएम मोदी, BRICS फैमिली फोटो के क्या है मायने?
भारत की अध्यक्षता और चार पिलर पर क्या बोले?
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चार पिलर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस किया गया है. उन्होंने बताया कि सदस्य देशों के सहयोग से इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सफलता मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ का BRICS पर भरोसा बढ़ा है और अब संगठन को इन्क्लूसिव ग्रोथ और चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
