Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rishi Sunak-Akshata: दोस्ती, प्यार और फिर शादी, कुछ ऐसी है ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की Love Story

भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. समिट में शामिल होने के लिए दुनिया के तमाम बड़े लीडर दिल्ली पहुंचे थे.

ऋषि सुनक और अक्षता की लव स्टोरी

भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. समिट में शामिल होने के लिए दुनिया के तमाम बड़े लीडर दिल्ली पहुंचे थे. उन्हीं में शामिल रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति काफी चर्चा में रहे. दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने वाली तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. ऐसे में ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की जिंदगी से जुड़ी हर कहानी को लोग जानना चाहते हैं. जिसमें उनकी लव लाइफ को लेकर लोगों में खास दिलचस्पी दिखाई दे रही है.

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं अक्षता

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की लव लाइफ आम लोगों की तरह है. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मुलाकात फिर प्यार और बाद में शादी. बता दें कि अक्षता इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, लेखिका सुधा मूर्ति की बेटी हैं. अक्षता का जन्म कर्नाटक के हुबली में हुआ था. बचपन दादा-दादी के साथ गुजरा. उसके बाद अक्षता ने बेंगलुरु के बाल्डविन गर्ल्स हाईस्कूल से पढ़ाई की. यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षता ने कौलिफोर्निया से इकोनॉमिक्स और फ्रेंच में बीए किया. अक्षता मूर्ति ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्केंडाइजिंग से डिप्लोमा किया.

एमबीए करने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे सुनक और अक्षता

दूसरी तरफ ऋषि सुनक का जन्म इंग्लैंड के साउथहैम्पटन में हुआ और उन्होंने स्ट्राउड स्कूल और विंचेस्टर कॉलेज से अपनी स्कूलिंग पूरी की. इसके बाद सुनक ने लिंकन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. बाद में एमबीए की पढ़ाई करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan On Nitish: “नीतीश कुमार के लिए NDA में कोई जगह नहीं, जहां जाते हैं धोखा देते हैं” बिहार सीएम पर चिराग पासवान का हमला

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई मुलाकात

अक्षता भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही थीं. दोनों की मुलाकात यहीं पर हुई. पहले दोनों के बीच में दोस्ती हुई. बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई. बताया जाता है कि एक बार ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति कॉफी हाउस के बाहर काफी देर तक साथ रहे और यहीं से दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए.

बेंगलुरु मे हुई थी शादी

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति ने शादी करने का फैसला किया. जिसको लेकर अक्षता के पिता नारायण मूर्ति ज्यादा खुश नहीं थे, लेकिन जब वो ऋषि सुनक से मिले तो उनका नजरिया बदल गया. नारायण मूर्ति ने सुनक से मिलने के बाद खुद कहा कि वह काफी ब्रिलिएंट, हैंडसम और ईमानदार हैं. दोनों परिवारों की मौजूदगी में ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की बेंगलुरु में शादी हुई. जिसमें देश की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. दोनों की शादी की पूरे देश में चर्चा हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital