Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार तड़के बारात लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार तड़के बारात लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कई अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज रहा है. वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Election Results: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 8 और 10 जुलाई को हुई थी वोटिंग

गाजियाबाद में 6 लोगों की मौत

वहीं उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह गाजियाबाद में भीषण हादसा हो गया. स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की बस खाली थी उसमें कोई भी छात्र नहीं था. वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की ओर आ रहा था. बताया गया कि ये लोग खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे. गाजियाबाद में हुई दर्दनाक घटना में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. बस और कार की यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने से बिल्कुल चिपक गई. बताया गया कि हादसे के बाद कार में लोगों के शव बुरे तरीके से फंस गए,जिन्हें कार की गेट को कटर से काटकर निकाला गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital