Bharat Express DD Free Dish

कैप्टन स्मित की 1 साल पुरानी भविष्यवाणी सच: ‘विपरीत वक्त में क्रू ही बनता है ढाल’, पुराना बयान बना हकीकत; देखें VIDEO

Smit Machchhar Prediction: ‘आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता है’ – लगभग एक साल पहले इंटरव्यू में कही कैप्टन स्मित मच्छार की यह बात Flydubai की उड़ान FZ1073 में सच साबित हुई, जब खून से लथपथ होने के बाद भी उन्होंने 174 जिंदगियों को बचा लिया.

फ्लाईदुबई विमान FZ1073 के जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार.

Smit Machchhar Prediction: लगभग एक साल पहले दिए अपने एक इंटरव्यू में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कहा था कि ‘आसमान में जब कोई संकट आता है, तो केवल क्रू मेंबर्स ही यात्रियों की जान बचाते हैं.’ 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की उड़ान FZ1073 में जो खौफनाक वारदात हुई, उसने कैप्टन स्मित के इस कथन को शत-प्रतिशत सच साबित कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 174 यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित बचा ली.

कैप्टन स्मित मच्छार की यह बहादुरी इस सत्य पर मुहर लगाती है कि संकट के समय साहस और कर्तव्यनिष्ठा ही सबसे बड़ी ताकत बनते हैं. ‘क्रू ही जान बचाता है’ वाली अपनी बात को खुद चरितार्थ करते हुए कैप्टन स्मित ने अपनी जान जोखिम में डालकर 174 बेगुनाह लोगों को नया जीवन दिया.

कैप्टन स्मित का पुराना बयान बना सच: क्रू ही बना जीवनरक्षक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर यूजर @ocjain4 समेत कई लोगों ने कैप्टन स्मित मच्छार का एक साल पुराना इंटरव्यू शेयर करते हुए उनके शौर्य को नमन किया है. उस इंटरव्यू में कैप्टन स्मित ने कहा था कि विपरीत परिस्थितियों में विमान के भीतर मौजूद क्रू ही यात्रियों की रक्षा के लिए सबसे आगे आता है. Flydubai विमान में जब सह-चालक ने अचानक हिंसक हमला किया, तब कैप्टन स्मित ने अपनी बात को खुद अपनी जांबाजी से सच कर दिखाया.

कॉकपिट में खूनी संघर्ष: गंभीर रूप से घायल होकर भी खोला दरवाजा

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबाई के बोइंग 737 विमान FZ1073 में ओमानी सह-चालक ने नियंत्रण छीनने और प्लेन को क्रैश करने की नीयत से कैप्टन स्मित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 9,750 से ज्यादा घंटे का उड़ान अनुभव रखने वाले पूर्व स्पाइसजेट कैप्टन स्मित ने अत्यधिक खून बहने के बावजूद हार नहीं मानी. उन्होंने न सिर्फ हमलावर का डटकर मुकाबला किया, बल्कि बेहद सूझबूझ से कॉकपिट का लॉक खोल दिया, ताकि बाहर मौजूद यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी क्रू मेंबर्स को अंदर आने का रास्ता मिल सके.

180 यात्रियों की बची जान: सऊदी में सेफ लैंडिंग और वैश्विक तारीफ

कॉकपिट अनलॉक होते ही यात्रियों और क्रू ने हमलावर को दबोच लिया. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंड कराया गया. इस जांबाजी में घायल कैप्टन स्मित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार के शौर्य की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए उन्हें ‘असली हीरो’ करार दिया.

यह भी पढ़ें-आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read