Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Watch: यह सीसीटीवी फुटेज देखकर दंग रह जाएंगे, रात के अंधेरे में इंसानों की तरह डांस करते दिखी बिल्ली

कुछ यूजर्स इसे एडिटेड वीडियो कह रहे हैं और उनका तर्क है कि बिल्ली को डांस करते हुए किसी ने देखा है क्या?

viral video

(फोटो- सोशल मीडिया)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे देखकर उन घटनाओं पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इसी तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिल्ली रात के अंधेरे में डांस कर रही है. जी हां… यह बिल्ली बिल्कुल इंसानों की तरह डांस कर रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

@TheFigen_ नामक यूजर ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है, जिसमें रात के अंधेरे में एक बिल्ली को डांस करते देखा जा सकता है. इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि बिल्ली ने मेरे स्टेप्स चुरा लिए. हालांकि अधिकांश यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि बिल्ली इंसानों की तरह डांस कर सकती है.

कई यूजर्स ने वीडियो को बताया फेक

कुछ यूजर्स इसे एडिटेड वीडियो कह रहे हैं और उनका तर्क है कि बिल्ली को डांस करते हुए किसी ने देखा है क्या? वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये वास्तविक वीडियो है. ये वीडियो कहां का है और कब का है? इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें: MP: कमलनाथ ने किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर शुरू होंगी ये योजनाएं, मुफ्त बिजली का किया वादा

ये भी पढ़ें: संसद परिसर में AAP MP राघव चड्ढा को चोंच मार गया कौआ, यूजर्स बोले- देख रहे हो विनोद…

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया, “सैटरडे नाइट फीवर”, वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है कि बिल्ली BTC के 100K जाने का जश्न मना रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital