Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Manish Sisodia Arrested: CBI ने सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, मनीष का आया पहला रिएक्‍शन, कहा- “मेरे खिलाफ साजिश हो रही है”

सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था.

Manish Sisodia Arrested

राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. इसके साथ ही सीबीआई ने कोर्ट में सिसोदिया को पांच दिन के लिए रिमांड पर देने के लिए मांग की है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरफ से वरिष्ठ वकील मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल ने अदालत में उनका पक्ष रखा.

राउज एवेन्‍यू कोर्ट पहुंचने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का पहला रिएक्‍शन आया. उन्होंने कहा-‘मेरे खिलाफ साजिश हो रही है’

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: “सड़कों पर प्रदर्शन की बजाय कोर्ट में बेगुनाही साबित करें आप नेता, ‘केजरीवाल-सिसोदिया’ इंसान को धोखा दे सकते हैं, भगवान को नहीं,” बोले- मनोज तिवारी

गौरतलब है कि सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital