Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज पिछड़ों, दलितों और वंचितों को बुद्धू कहते थे”, अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर करारा हमला

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बुद्धू शब्द का इस्तेमाल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. राहुल गांधी पूरी कांग्रेस जमात पढ़ ले कि राजीव गांधी ने कहा था आरक्षण के नाम पर बुद्धुओं को बढ़ावा नहीं देंगे.

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर.

संसद में बजट सत्र के दौरान अनुराग ठाकुर ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था. उन्होंने टिप्पणी की थी कि जिन लोगों को अपनी जाति का ठीक से पता नहीं है, वे जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं. इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

पूरा इकोसिस्टम चीख रहा है- ठाकुर

वहीं अब अनुराग ठाकुर ने विपक्ष की तरफ से की जा रही बयानबाजी को लेकर कहा, कुछ लोगों के मेरे भाषण से विपक्ष की भावना को गहरी चोट लगी है, जिसका असर हुआ कि विपक्ष के पूरे इकोसिस्टम ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया है. इन्हें लगता है कि सवाल पूछने का हक सिर्फ इन्हें है, क्योंकि ये Privileged हैं.

“इनके पूर्वज पिछड़ो, दलितों और वंचितों को बुद्धू कहते थे”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, यह वही लोग हैं जिनके पूर्वज देश के पिछड़ो, दलितों और वंचितों को बुद्धू कहा करते थे. जो लोग आज तक लेगेसी की मलाई खाते आ रहे रहे हैं, आज उनके मुंह में सवाल की खटाई क्या पड़ी, ये झूठ बोलकर अपनी जग हंसाई करवा रहे हैं.

राजीव गांधी के बयान का किया जिक्र

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार (1 अगस्त) को पूर्व पीएम राजीव गांधी के एक बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर घेरा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस के पूर्वज पिछड़े वर्गों को बुद्धू कहते थे. उन्होंने एक अखबार में छपी खबर का हवाला दिया.

यह भी पढ़ें- ‘ये हैं आपके सद्भावना वाले लोग…इनके लिए अब बुलेट ट्रेन चलेगी’, युवती से छेड़छाड़ मामले में सीएम योगी ने की सख्त कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बुद्धू शब्द का इस्तेमाल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. राहुल गांधी पूरी कांग्रेस जमात पढ़ ले कि राजीव गांधी ने कहा था आरक्षण के नाम पर बुद्धुओं को बढ़ावा नहीं देंगे. यह 3 मार्च 1985 को एक अखबार में छपा था. अगर बात निकली है तो दूर तलक जाएगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital