Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नितिन नबीन के बॉस बनने के बाद BJP की पहली फतह, कांग्रेस-AAP को दी मात

Chandigarh mayor election: नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पहली जीत दर्ज की. सौरव जोशी को 18 वोट जबकि AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले.

Chandigarh mayor election: नितिन नबीन के संगठन की कमान संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी को चंडीगढ़ में पहली बड़ी सफलता मिली है. पहली ही कोशिश में पार्टी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ते हुए मेयर पद पर कब्जा कर लिया.

सौरव जोशी बने नए मेयर

बीजेपी उम्मीदवार सौरव जोशी को नगर निगम चुनाव में 18 वोट मिले और उन्हें विजेता घोषित किया गया. आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गब्बी को 7 वोट हासिल हुए.

वोटिंग का नया तरीका

पिछले साल के विवादों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने बैलेट पेपर की जगह हाथ उठाकर मतदान कराने का फैसला किया. 1996 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब पार्षदों ने खुले तौर पर वोट दिया और कैमरे के सामने मौखिक घोषणा भी की. इसके बाद सभी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर प्रक्रिया पूरी की.

बहुमत से कम लेकिन सबसे आगे

मेयर पद जीतने के लिए 19 वोटों की जरूरत थी लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले सौरव जोशी को विजेता घोषित किया गया. यह फैसला सदन में मौजूद पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी की निगरानी में हुआ.

ये भी पढ़ें-बजट सत्र से ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज होगी, रिफॉर्म एक्सप्रेस पर फोकस: पीएम मोदी

सांसद का वोट भी शामिल

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सदन में पहुंचकर मतदान किया. वोटिंग से पहले उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया.

ये भी पढ़ें-लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला होंगी निर्मला सीतारमण, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक पल

पारदर्शिता पर जोर

इस बार चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया लागू की गई. अधिकारियों का कहना है कि इससे किसी भी तरह की धांधली की गुंजाइश नहीं रही और चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital