Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Skill development scam: चंद्रबाबू नायडू भेजे गए जेल, 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, TDP ने किया बंद का आह्वान

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंतबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

चंद्रबाबू नायडू भेजे गए जेल

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंतबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. चंद्रबाबू नायडू को बीते शनिवार (9 सितंबर) को सीआईडी ने कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. चंद्रबाबू नायडू के जेल भेजे जाने के विरोध में टीडीपी ने 11 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. जिसमें लोगों से अपील की गई है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इस लड़ाई में शामिल हों.

टीडीपी ने राज्यव्यापी बंद का किया ऐलान

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष अत्चन नायडू ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी टीडीपी कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई है. 11 सितंबर को प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की विकृत मानसिकता इससे साफ झलक रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जगन मोहन रेड्डी को सबक सिखाएगी.

सीएम जगनमोहन रेड्डी पर लगाया साजिश का आरोप

टीडीपी के नेता डी. नरेंद्र कुमार ने कहा कि 10 सितंबर लोकतंत्र के लिए काला दिन था. जनता के लिए काम करने वाले एक नेता को सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हिम्मत नहीं हारेंगे. उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़िए: PM मोदी का मास्टरस्ट्रोकः जी-20 समिट ने भारत के नेतृत्व और इनोवेशन से दुनिया को कराया रूबरू

कौशल विकास निगम घोटाला मामले हुई गिरफ्तारी

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में 9 सितंबर को सुबह 6 बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित एक कार्यक्रम से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. बताया जा रहा है कि इस घोटाले से राज्य सरकार को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital