चंद्रपुर के अटमुर्डी में ग्राम पंचायत की छत पर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं- PC: Bharat Express
Women Protest:चंद्रपुर/अभिषेक: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा तालुका स्थित अटमुर्डी गांव में ग्राम सभा रद्द होने से नाराज महिलाओं ने विरोध का एक अनोखा और उग्र तरीका अपनाया. सरपंच के समय पर न पहुंचने के कारण जब बैठक टाल दी गई, तो आक्रोशित महिलाएं सीधे ग्राम पंचायत भवन की छत पर जा चढ़ीं.
चंद्रपुर के अटमुर्डी गांव में महिला सरपंच वैशाली दारकेकर के न आने से ग्राम सभा रद्द हो गई. इससे गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम पंचायत की छत पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और बैठक दोबारा कराने की मांग पर अड़ गईं.
क्या है पूरा मामला? (Maharashtra Gram Panchayat Protest)
अटमुर्डी गांव में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. नियमानुसार इस बैठक की अध्यक्षता महिला सरपंच वैशाली दारकेकर को करनी थी. हालांकि, सरपंच के बैठक स्थल पर उपस्थित न होने के कारण अधिकारियों ने ग्राम सभा को रद्द करने की घोषणा कर दी.
छत पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी (Gram Sabha Protest)
इस फैसले की खबर मिलते ही बैठक में हिस्सा लेने आई महिलाएं भड़क गईं. विरोध दर्ज कराने के लिए वे सीधे ग्राम पंचायत भवन की छत पर चढ़ गईं और नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे तब तक छत से नीचे नहीं उतरेंगी जब तक कि दोबारा ग्राम सभा आयोजित करने का स्पष्ट आश्वासन और तारीख नहीं दी जाती. इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-40 कांवड़ियों से भरी गाड़ी में डंपर ने मारी सीधी टक्कर, मंजर देख कांप उठे लोग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

