Urdu Conclave 2026

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के सलाहकार ने कैबिनेट सचिव से की मुलाकात, छात्र राजनीति, महंगाई और जन्म शताब्दी पर हुई चर्चा

Chandra Shekhar Death Anniversary: एच.एन. शर्मा और कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई.

H.N. Sharma met Dr. T.V. Somanathan.

छात्र राजनीति, महंगाई और जन्म शताब्दी पर चर्चा

Chandra Shekhar Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार एच.एन. शर्मा ने हाल ही में कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन से मुलाकात की. इस मुलाकात में सबसे पहले छात्र राजनीति पर लंबी चर्चा हुई. शर्मा ने इस दौरान युवाओं की भूमिका और उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को लेकर कई अहम बातें रखीं.

बढ़ती महंगाई पर बातचीत

बैठक का दूसरा बड़ा मुद्दा था रजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की कीमतें. एच. एन. शर्मा ने इसपर चिंता जताया. इस दौरान उन्होंने सुझाव भी दिया.

जन्म शताब्दी की तैयारी

चर्चा का तीसरा अहम पहलू था पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी. शर्मा ने बताया कि इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक स्मरण नहीं होगा बल्कि चंद्रशेखर के विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर बनेगा.

संसदीय मर्यादा और सामाजिक कार्य

एच. एन. शर्मा ने याद दिलाया कि चंद्रशेखर ने अपने जीवनभर संसदीय मर्यादा का पालन किया. वे हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देते रहे. इसके साथ ही उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया. चाहे शिक्षा हो, ग्रामीण विकास हो या सामाजिक न्याय चंद्रशेखर का योगदान हर क्षेत्र में दिखता है.

ये भी पढ़ें-Explainer: क्या नया म्यूटेंट है आउटब्रेक की वजह? समझिए H1N1 के आंकड़े, इलाज और फ्लू वैक्सीन रोल

इस मुलाकात में छात्र राजनीति, महंगाई और जन्म शताब्दी समारोह जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read