Urdu Conclave 2026

अल कायदा से जुड़े आतंकवादी मॉड्यूल मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 24 फरवरी को सुनवाई

अल कायदा से जुड़े AQIS आतंकवादी मॉड्यूल मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई है. दिल्ली पुलिस और अन्य राज्य पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में 11 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था.

terrorist
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल (AQIS) मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है. बाकी तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट आने वाले.समय में दाखिल की जाएगी. कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर 24 फरवरी को सुनवाई करेगा. इस मामले में दिल्ली झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि एक आरोपी शाहबाज अंसारी को बाद में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जांच चल रही है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अगस्त में झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर 16 ठिकानों पर दबिश डालकर एक संयुक्त अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस आतंकी मॉड्यूल का नेतृत्व डॉ. इश्तियाक कर रहा था, जो रांची के रहने वाला है.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने यह गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर किया था. जानकारी मिली थी कि एक अत्यधिक कट्टरपंथी झारखंड स्थित समूह और दिल्ली में सहानुभूति रखने वाले आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की, बाद में उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. लेकिन ताजा सबूत मिलने पर पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में आठ आरोपियों की 6 दिन की कस्टडी मांगी की मांग की थी.

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को छापेमारी के दौरान छह गिरफ्तार व्यक्तियों-अनामुल अंसारी (32), शाहबाज अंसारी (32), अल्ताफ अंसारी (35), हसन अंसारी (32), अरशद खान (26), उमर फारूक (20) को राजस्थान के भिवाड़ी में सारे कलां की पहाड़ी, अजमेरी नाका में दो प्रशिक्षको से हथियार प्रशिक्षण लेते हुए पाया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस को एक असॉल्ट राइफल, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, अलग-अलग बोर के 66 जिंदा कारतूस, एक हथगोला, बैटरी के.साथ रिमोट कंट्रोल मैकेनिज्म, एक हाथ से बनी कार्बाइन, एक नकली इंसास राइफल बरामद किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read