Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: वरिष्ठ ऑडिट अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, CBI ने दर्ज किया केस

CBI ने रायपुर के वरिष्ठ ऑडिट अधिकारी संजय कुमार आचार्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने पत्नी और बेटे के नाम पर ₹3.32 करोड़ की अवैध संपत्ति जमा की.

CBI

सांकेतिक तस्वीर.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय लेखा एवं कक्षा विभाग के वरिष्ठ ऑडिट अधिकारी संजय कुमार आचार्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि संजय कुमार आचार्य ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 के बीच भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए जानबूझकर आपराधिक कदाचार किया और अवैध रूप से अपनी आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की.

अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां की जमा

जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अपने, अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर लगभग ₹3.32 करोड़ (₹3,32,93,298) की चल-अचल संपत्तियां जमा की हैं, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से मेल नहीं खातीं.

CBI की टीम ने आरोपी के तीन ठिकानों पर की छापेमारी

CBI की टीम ने रायपुर में आरोपी के तीन ठिकानों—आवासीय और कार्यालय परिसरों—पर छापेमारी की है, जहां से दस्तावेज़, बैंक विवरण, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच के बाद अब मामले की गहन जांच की जा रही है और एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आगे भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital