Bharat Express DD Free Dish

बाबा नीम करोली का चमत्कार! छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’; क्या बोले सीएम विष्णुदेव साय?

Chhattisgarh tax free movie Hanuman Ansh: छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ का जयकारा गूंजा है. सीएम विष्णुदेव साय, रमन सिंह और राज्यपाल ने एक साथ स्पेशल शो देखा. सनातनी युवाओं को तोहफा देते हुए फिल्म को ‘टैक्स फ्री’ कर दिया गया है.

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai, Governor Ramen Deka, and Assembly Speaker Dr. Raman Singh praising the spiritual movie Hanuman Ansh, which has been officially declared tax-free in the state.

छत्तीसगढ़ में फिल्म 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री

बाबा नीम करोली (Baba Neem Karoli) और भगवान हनुमान की भक्ति पर बनी सनातनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का डंका अब पूरे देश में बज रहा है. युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने वाली इस फिल्म को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भारी समर्थन मिला है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री (Tax Free) करने का बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है.

नवा रायपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग (CM Vishnu Deo Sai Hanuman Ansh)

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के प्रति आस्था और उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवा रायपुर (Nava Raipur) के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में इसका एक विशेष शो आयोजित किया गया. इस शो में पूरी छत्तीसगढ़ सरकार और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ-साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में कई नेताओं के साथ ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

  • राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka)
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh)
  • पूर्व राज्यपाल रमेश बैस
  • केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू
  • मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

टैक्स फ्री होने से सनातनी युवाओं में खुशी की लहर (Hanuman Ansh movie tax free news)

फिल्म देखने के बाद सभी दिग्गज नेताओं ने इसकी जमकर सराहना की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाबा नीम करोली के चमत्कारों और गरीबों की सेवा के संदेश को देखकर गदगद हो गए. उन्होंने तुरंत फैसला लेते हुए राज्य में ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी.

सरकार के इस कदम से राज्य के उन सनातनी युवाओं और परिवारों में खुशी की लहर है, जो इस फिल्म को देखना चाहते थे. टैक्स फ्री होने से अब टिकटें सस्ती होंगी और ज्यादा से ज्यादा लोग, विशेषकर युवा पीढ़ी, भारतीय अध्यात्म और सनातन परंपरा की इस खूबसूरत कहानी से जुड़ सकेंगे. निर्माता अनुप्रिया नागर की यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि लोगों की धार्मिक आस्था पर भी गहरी छाप छोड़ रही है.

साथ खड़ा रहा ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ (Hanuman Ansh Publicity Partner)

बता दें कठिन वक्त में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क पहले दिन से ही फिल्म का ऑफिशियल मीडिया और पब्लिसिटी पार्टनर बना. चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय ने बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित इस फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपने पूरे नेटवर्क का भरपूर उपयोग किया. फिल्म के प्रति अपनी गहरी आस्था दिखाते हुए चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय दिल्ली के PVR सिनेमा में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर सपरिवार पहुंचे थे और फिल्म की सराहना की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read