Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: मोबाइल फोन में गेम खेलने पर परिजनों ने लगाई फटकार तो बेटी ने वाटरफॉल में लगाई छलांग, तैरकर खुद ही आ गई वापस

ब पुलिस पहुंची और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि लड़की को गेम खेलते वक्त परिजनों ने डांट दिया, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की.

Chhattisgarh

Chhattisgarh

Edited by

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित चित्रकोट वॉटरफॉल से एक नाबालिग लड़की के छलांग लगाने का वीडियो सामने आया है. पहले 90 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई, फिर तैरकर खुद ही बाहर आ गई. बताया जा रहा है कि उसके परिजनों ने उसे मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया था. इससे नाराज होकर बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. पूरा मामला चित्रकोट चौकी क्षेत्र का है. झरने के पास पहुंची लड़की को लोगों ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन लड़की नहीं मानी.

90 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

बताया गया कि लड़की ने करीब 90 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से 10 लोगों की मौत

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

जब पुलिस पहुंची और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि लड़की को गेम खेलते वक्त परिजनों ने डांट दिया, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि मेडिकल परीक्षण के बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस के अनुसार, लड़की का नाम कुमारी सरस्वती मौर्य है. वो 18 साल की है. उसके पिता का नाम संतो मौर्य है. मंगलवार को करीब दोपहर 1 बजे के युवती के माता-पिता ने उसे मोबाइल में ज्यादा गेम खेलने को लेकर डांट लगाई थी. इससे नाराज युवती चित्रकूट वाटरफॉल में जाकर वहां से कूद गई. जिसके बाद खुद ही तैर कर वापस भी आ गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital