Bharat Express DD Free Dish

फ्लाइट में हुआ ‘चमत्कार’! ना डॉक्टर, ना अस्पताल… 30,000 फीट ऊपर बच्चे का जन्म

मस्कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट में बच्चे की जन्म हुआ है. सबसे खास बात कि उस वक्त विमान 3000 फीट की ऊंचाई पर था.

Child Birth In Air India Express Flight

विमान में बच्चे का जन्म

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट में एक बेहद दुर्लभ और दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते एक विमान में बच्चे को जन्म दिया. इस प्रसव के दौरान एयरलाइन के प्रशिक्षित केबिन क्रू ने मदद की, और एक नर्स ने भी अपना सहयोग दिया. विमान मस्कट से मुंबई के लिए आ रहा था. मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग कराकर बच्चे और मां को अस्पताल में भेजा गया. जहां दोनों की हालत अच्छी बताई जा रही है.

विमान में ही प्रसव पीड़ा

विमान मस्कट से मुंबई आ रहा था. थाइलैंड की एक महिला को आसमान में उड़ते विमान में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. क्रू ने तुरंत कदम उठाया और अपने प्रशिक्षण का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद की. विमान के पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग का अनुरोध किया, जहां पर मेडिकल टीमें और एंबुलेंस पहले से ही तैयार थीं.

महिला कर्मचारियों ने किया सहयोग

लैंडिंग के बाद मां और बच्चे को आगे की देखभाल के लिए तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए एयरलाइन की एक महिला कर्मचारी भी मौजूद थी. केबिन क्रू ने सुरक्षित प्रसव में मदद की, और पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ लगातार संपर्क में रहे. एयरलाइन ने कहा कि यह असाधारण क्षण क्रू की तत्परता को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: क्या संविधान की प्रस्तावना से हटेंगे समाजवाद और सेकुलरिज्म जैसे शब्द?

अस्पताल में भर्ती होने के बाद मां और बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने कहा कि वह मां और बच्चे की आगे की यात्रा में सहायता के लिए थाईलैंड के महावाणिज्य दूतावास के संपर्क में है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read