विमान हादसे में रूपल बेन पटेल की मौत.
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए दुखद विमान हादसे से देशवासी स्तब्ध हैं. विमान दुर्घटना के समय उसमें सवार 242 लोगों में गुजरात के खेड़ा जिले के 17 लोग थे. फिलहाल जिले में शोक का माहौल है. 17 मृतकों में उत्तरसंडा की एक महिला Rupal Patel भी शामिल थीं. लंदन में पति और बच्चे Rupal Patel के लौटने का इंतजार कर रहे थे.
लंदन से इलाज के लिए भारत आई थीं Rupal Patel
Rupal Patel पिछले 15 साल से अपने पति और तीन बच्चों के साथ लंदन में रह रही थीं. गुजरात के खेड़ा जिले के उत्तरसंडा में उनका मायका है. रूपल बेन पटेल बीते कुछ दिनों से अपने इलाज के सिलसिले में भारत आई थीं और 10 दिन से अपने मायके में रह रही थीं. इलाज के दौरान उनका ऑपरेशन भी हुआ और स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने 12 जून को लंदन लौटने की योजना बनाई थी.
वापस लंदन जा रही थीं रूपल
वो अहमदाबाद से एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 171 से लंदन लौट रही थीं और उनकी सीट संख्या 19जे थी. उन्हें उनके भाई और भाभी अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे. लेकिन जैसे ही वो घर लौटे, उन्हें विमान दुर्घटना की खबर मिली. वो वही फ्लाइट थी, जिसमें उनकी बहन सवार थीं.
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, अमेरिका और ब्रिटेन ने टीमें भेजने की पेशकश की
मृतक Rupal Patel के भाई और भाभी का कहना है कि रूपल बेन ने भारत में अपने मायके में बहुत अच्छा समय बिताया था और वो अपने बच्चों और पति के पास लौटने को लेकर बेहद उत्साहित थीं. उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 13 साल का बेटा और दो 7 वर्षीय जुड़वां हैं. वो लंदन में अपनी मां की राह देख रहे थे, लेकिन अब शायद उन्हें यह समझने में वक्त लगेगा कि उनकी मां कभी लौटकर नहीं आएंगी. परिवार के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही हादसे की जानकारी लंदन में उनके पति को मिली, वो अपने तीनों बच्चों के साथ तत्काल गुजरात रवाना हो गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




