Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नीतीश की जगह कौन? राज्यसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान का सरप्राइज, CM पद पर किया बड़ा खुलासा

Bihar Next CM: बिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा बता दिया?

Bihar Next CM

Bihar Next CM: बिहार में सोमवार (16 मार्च) को हुए राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य की पांचों सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बीजेपी का होगा CM- चिराग पासवान

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम फैसला एनडीए गठबंधन के भीतर ही लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक पारी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं और इसके लिए वे उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.

मैं CM की रेस में नहीं- केंद्रीय मंत्री

चिराग पासवान ने यह भी साफ कर दिया कि वह खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्र में जो जिम्मेदारी दी है, वह उसी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहते हैं. उनका पूरा ध्यान फिलहाल केंद्र सरकार में अपने दायित्वों पर है.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि विपक्ष बिखरा हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की कमजोरी साफ दिखाई दी. उनके मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल के कुछ विधायक और कांग्रेस के कई विधायक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे, जो विपक्ष की स्थिति को दर्शाता है.

निशांत कुमार पर क्या बोले चिराग?

जदयू नेता निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी भूमिका क्या होगी, यह तय करना जदयू का आंतरिक मामला है. हालांकि उन्होंने राजनीति में उनके आने का स्वागत किया.


ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में अपनों ने ही घोंपा पीठ में खंजर! तेजस्वी का छलका दर्द, बोले- धोखा न मिलता तो जीत हमारी होती


इसके अलावा चिराग पासवान ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां एनडीए की स्थिति मजबूत है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है. उन्होंने कहा कि असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए फिर से सरकार बनाएगी, जबकि पश्चिम बंगाल में भी सत्ता परिवर्तन की संभावना बन रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital