Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, तूफान, और तेज हवाएं चली

यह तूफान पूरे दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में देखा गया.

imd rain alert

कई दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तूफान आया , जिसके बाद बारिश हुई और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी ) ने पहले ही इसकी चेतावनी जारी कर दी थी.

 

कई इलाकों में बिजली गुल

रात 10 बजे अचानक आंधी चलनी शुरू हुई, जिससे चार मरला, सिविल लाइन, फ्रैंड्स कॉलानी, मॉडल टाउन, न्यू कॉलानी, गुड़गांव गांव, राजेंद्रा पार्क, पटेल नगर, शिवाजी नगर सहित अन्य इलाकों में बिजली चली गई. गुरुग्राम में शुक्रवार दोपहर में तेज धूप रही. वहीं, रात में अचानक तेज आंधी चलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहिया वाहन चालक आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़े हो गए. आंधी कम होने पर वे अपने गंतव्य को रवाना हो गए. कई जगहों से बिजली के तार टूटने की भी खबर है

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital