CJI Sanjiv Khanna Oath Ceremony: जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस बन गए हैं, राष्ट्रपति भवन में आज सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई. उनका कार्यकाल 6 महीने तक रहेगा. 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे.
बता दें कि संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में अब तक 65 फैसले दे चुके हैं. वे ईवीएम की विश्वनीयता को बनाए रखने, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने, अनुच्छेद 370 को हटाने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों का हिस्सा रहे हैं.
जस्टिस संजीव खन्ना का कानूनी कैरियर बहुत ही समृद्ध और अनुभवों से भरा रहा है. उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में नामांकन करने के बाद तीस हजारी कोर्ट से अपने कैरियर की शुरुआत की. बाद में उन्होंने दिल्ली हाइकोर्ट में संवैधानिक कानून, आपराधिक कानून और वाणिज्यिक कानून जैसे क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया.
जस्टिस संजीव खन्ना को 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 2006 में वे स्थायी न्यायाधीश बने थे. जनवरी 2019 में उनको सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. हालांकि, उनकी नियुक्ति ने विवाद खड़ा कर दिया था. दरअसल, उम्र और अनुभव में उनसे अन्य सीनियर जज लाइन में होने के बावजूद उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था.
जस्टिस संजीव खन्ना संजीव खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति देव राज खन्ना के बेटे हैं और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एच आर खन्ना के भतीजे है. वह हाई कोर्ट में जज नियुक्त होने से पहले अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील थे.
यह भी पढिए: Chief Justice Sanjiv Khanna कौन हैं? 370 हटाने से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मामलों में रहा इनका योगदान
– भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…