Bharat Express DD Free Dish

हिमाचल प्रदेश में बादल फटे: भारी बारिश के कारण रामपुर में आई बाढ़, 36 लोग लापता, शिमला की सड़कें भी जाम

Cloudburst in Rampur Himachal pradesh: हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में आज सुबह बादल फटने से कोहराम मच गया है. इससे क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई. तीन दर्जन लोग लापता हो गए हैं.

heavy rain in himachal pradesh
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Cloudburst In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण बादल फटने से कोहराम मच गया। बादल फटने से झाकड़ी के समेज खड्ड में बाढ़ आ गई. इसमें 36 लोग लापता हैं. बताया जा रहा है कि लापता लोगों में एक पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, झाकड़ी के समेज खड्ड स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास गुरुवार तड़के बादल फटा. इसकी जानकारी मिलते ही रामपुर उपमंडल प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, होमगार्ड और चिकित्सा दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई.

heavy rain in himachal

बादल फटने के कारण कई जगह सड़कें बंद

रामपुर के उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने बताया कि गुरुवार सुबह बादल फटने की जानकारी मिली थी. इसके बाद क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। और प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के लापता होने की सूचना है. उन्होंने कहा, “बादल फटने के कारण कई जगह सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है. करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर ही घटनास्थल तक राहत-बचाव का सामान पहुंचाया जा रहा है.”

प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य तेजी पर

उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने कहा, “प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य तेजी पर है. रेस्क्यू ऑपरेशन में आईटीबीपी, स्पेशल होमगार्ड की टुकड़ियों की भी मदद ली जा रही है. मौके पर एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं.” फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है.

केंद्र सरकार से हर संभव मदद का भरोसा

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और घटना की जानकारी ली. उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया. नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया.

यहां भी भूस्खलन-बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी दी है.

बुधवार देर रात भी बादल फटा था

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित राजवन गांव में बुधवार देर रात बादल फटा था. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. इसके अलावा 11 से अधिक लोग लापता हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read