नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. पीएमओ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, राष्ट्रप्रथम के संकल्प के प्रतीक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के दो सफल वर्ष पूर्ण किए हैं. इस अवसर पर राजस्थान पधारने का उनसे निवेदन भी किया.
आज नई दिल्ली में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, राष्ट्रप्रथम के संकल्प के प्रतीक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के दो सफल वर्ष… pic.twitter.com/LaHjqWuA6x
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 2, 2025
उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके नक्शे-कदम पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा.
वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
इसे लेकर मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. भेंट के दौरान राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक सुधारों, चिकित्सा सेवाओं के सशक्तिकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई.
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिलकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे… pic.twitter.com/YwoUX8q3tP
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 2, 2025
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता एवं देवभूमि उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा अनुकरणीय हैं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और जनहित में कार्य करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें.
ये भी पढ़ें: असम दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘राज्य के विकास में जबरदस्त सुधार’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



