देश

“CM केजरीवाल ‘वजीर’ का काम कर रहे, मैं सबको एक्सपोज करूंगा..अभी और गिरफ्तारियां होंगी”, महाठग सुकेश ने किया बड़ा दावा

Sukesh Chandrasekhar: देश के सबसे बड़े महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को लेकर बड़ा दावा किया है. सुकेश ने आज शुक्रवार 10 मार्च को अपनी पेशी के दौरान ये दावा किया है. महाठग ने अपने दावे में कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होंगी, अगली गिरफ्तारी CM केजरीवाल की होगी. सुकेश ने हमला बोलते हुए कहा कि शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ‘वजीर’ का काम कर रहे हैं. वह अपने टास्कर को बखूबी निभा रहे हैं.

सुकेश ने कहा कि उनका शराब नीति मामले से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन वह एक-एक का पर्दाफाश करेगा. सभी के नाम सामने आएंगे. बता दें कि इससे पहले भी सुकेश कई दावे कर चुके हैं. इससे पहले सुकेश ने एलजी वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि उसके सेल की CCTV (सीसीटीवी) फुटेज लीक हो रहे हैं, और ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं.

CM केजरीवाल पर लगाए बड़े आरोप

आबकारी शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार मुसीबतों में फंसती जा रही है. अब महाठग सुकेश ने सीएम केजरीवाल पर बड़े आरोप लगाये हैं. जिसके बाद एक बार फिर राजधानी में सियासत गरमा गई है. सुकेश ने बताया कि “मैं इन सब लोगों के साथ 2015 से रहा हूं. उसने आगे कहा कि उसका इस घोटाले से कोई लेनादेना नहीं है. उसने कहा कि मेरा मामला इस मामले से अलग है. लेकिन अब अगला नंबर केजरीवाल का होगा. शराब घोटाले में उसकी क्या भूमिका है, इस पर सुकेश ने कहा कि मुझे जो भी कहना था उसे मैं लिखित दे चुका हूं. मैं सबको एक्सपोज करूंगा. इस घोटाले में और लोग गिरफ्तार होंगे.

यह भी पढ़ें-    New Liquor Policy: फिर महंगी हुई शराब, अब हर पर बोतल पर चुकाना 17 रुपये सेस, अधिसूचना जारी

100 करोड़ रुपये की रिश्वत का है मामला

बता दें कि शराब घोटाले मामले में CBI ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. उनसे केंद्रीय एजेंसी ने 7 दिन की पूछताछ की थी.आरोप है कि शराब घोटाले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी. पूछताछ खत्म होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिसोदिया से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी और दो दिन के सवाल जवाब के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

– भारत एक्सप्रेस

“Sukesh Chandrasekhar, Delhi Excise Policy,ARVIND KEJRIWAL, Sukesh Chandrasekhar News, Sukesh Chandrasekhar Latest News, Sukesh Chandrasekhar Big Claim, Sukesh Chandrasekhar Update,सुकेश चंद्रशेखर, दिल्ली आबकारी नीति, अरविंद केजरीवाल, सुकेश चंद्रशेखर का दावा, सुकेश चंद्रशेखकर

Rahul Singh

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

10 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

25 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago